समस्‍तीपुर

गल्ला व्यवसायी को गोली मार लूट के सात साल पुराने मामले का वारंटी गिरफ्तार

Samastipur : नगर थाना पुलिस ने शहर के घोष लेन गली में सात वर्ष पूर्व एक गल्ला व्यवसायी को गोली मार कर 40 हजार रुपए लूट मामले के एक वारंटी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ला के दीपक चौधरी के पुत्र प्रेम कुमार उर्फ प्रिंस के रुप में बताई गई है। बता दें कि 19 मार्च 2019 की शाम शहर के घोष लेन गली में दो अपराधियों ने ताजपुर के गल्ला व्यवसायी सुनील से रुपयों की लूट के दौरान उन्हें गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके बाद व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश दरभंगा, बेगूसराय और महुआ थाना में सोना लूट के मामलों में वांटेड रह चुका है। इसके अलावा दरभंगा जिले में छह वर्ष पूर्व हुए दगरु सेठ के स्वर्णाभूषण दुकान हुई डकैती में भी उसकी संलिप्तता सामने आयी थी। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि लूट मामले में गिरफ्तारी वारंटी से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *