समस्‍तीपुरक्राइम

कोर्ट हाजत से फरार राजनंदन उर्फ हंटर पर 25 हजार का इनाम घोषित, 15 आपराधिक मामले हैं दर्ज

Samastipur : शहर के कोर्ट हाजत से पिछले वर्ष 28 मई को फरार हुए वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के दीघीकला पश्चिमी गोप टोला निवासी चन्द्रशेखर राम के पुत्र राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर के ऊपर वैशाली जिला पुलिस ने 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। राजनंदन ऊर्फ छोटू ऊर्फ हंटर को वैशाली पुलिस दो कांडों में तलाश कर रही है। वैशाली पुलिस के अनुसार, उसके विरुद्ध 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें आर्म्स एक्ट, डकैती, लूट व मद्य निषेध से संबंधित मामले शामिल हैं।

 

बता दें कि बीते वर्ष 9 जनवरी को समस्तीपुर पुलिस के द्वारा बताया गया था कि नगर थाना पुलिस ने एसटीएफ से मिली सूचना के आधार पर चकनूर मगरदही रोड में वाहन जांच के दौरान उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस को अनिल ज्वेलर्स डकैती कांड में उसकी तलाश थी। हालांकि, इसके कुछ ही महीनों के बाद वह सदर कोर्ट हाजत से गार्ड को धक्का देकर चार अन्य अपराधियों के संग फरार हो गया था। हालांकि, इस दौरान पुलिस टीम ने खदेड़कर एक अपराधी नागेंद्र महतो को पकड़ लिया था।

वहीं, राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर, भगवानपुर थाना क्षेत्र के साहथा वार्ड दो के शिवजी सहनी के पुत्र अरविंद सहनी, मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के मुगौली वार्ड तीन के स्व. शिवनंदन राय के पुत्र मनीष कुमार उर्फ मुंशी एवं तुर्की थाना क्षेत्र के तुर्की चैनपुर वार्ड संख्या 9 के सुरेश राम के पुत्र मंजीत कुमार फरार होने में कामयाब रहे थे।

कुछ महीनों पूर्व वैशाली जिला पुलिस ने एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान अरविंद सहनी एनकाउंटर में मारा गया था। वहीं, बाकी बचे अपराधियों का अब तक कोई सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *