समस्‍तीपुर

इंडियन इंक्लूसिव पार्टी की इंकलाब यात्रा के तहत विशाल सभा आयोजित

Samastipur : जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के श्रीरामजानकी खेल मैदान नरघोगी मैदान में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी की इंकलाब यात्रा के तहत एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आईपी गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रसाद, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. राज चित्रकार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष फहीमा खातून, समस्तीपुर अखिल भारतीय पान महासंघ के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार दास, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार दास, युवा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय पान महासंघ दिनेश कुमार दास, जिला महासचिव डीएस पुष्पेंद्र दास, प्रदेश उपाध्यक्ष कोकाय दास, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाशी दास, जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के शाकिर अहमद, हरेराम दास और अशर्फी दास के साथ-साथ जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने कहा कि पान, तांती और ततवा समुदाय को आरक्षण से वंचित करने वाली एनडीए सरकार को इस बार सत्ता से बाहर करना आवश्यक है। उन्होंने विधानसभा में अपनी राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर तरह के संघर्ष का आह्वान किया। कार्यक्रम में भारी उत्साह देखने को मिला। हजारों कार्यकर्ताओं ने लगभग पंद्रह किलोमीटर लंबा मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। मंच पर उन्हें सम्मान स्वरूप तलवार भेंट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *