बिहारसमस्‍तीपुर

प्रोफेशनल नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में समस्तीपुर जिला पुलिस बल के सिपाही ने जीता सिल्वर मेडल

Samastipur : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने हरियाणा गुड़गांव में आयोजित प्रोफेशनल नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीतने वाले समस्तीपुर जिला बल के सिपाही राजन कुमार को सम्मानित किया है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि सिपाही राजन कुमार ने समस्तीपुर जिला पुलिस सहित बिहार पुलिस को गौरवान्वित किया है। बता दें कि वह भागलपुर जिले के नयाचक मखना निवासी धुरी यादव के पुत्र हैं। वर्तमान में बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं और अभी समस्तीपुर जिला पुलिस बल में पोस्टेड हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरु को समर्पित किया है।

बता दें कि बीते महीने हरियाणा गुड़गांव में आयोजित प्रोफेशनल नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बिहार टीम में शामिल खिलाड़ी बिहार पुलिस के सिपाही राजन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 65-75 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था। आदर्श आचार संहिता को देखते हुए चुनाव समाप्ति के बाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने उन्हें सम्मानित किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रोफेशनल नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में राजन कुमार ने पहले मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश को 5-0 से पराजित किया था। दूसरे मैच में ओडिशा को 5-0, तीसरे में मेजबान हरियाणा को 3-2 और चौथे मुकाबले में महाराष्ट्र को 4-1 से हराते हुए फाइनल तक का सफर पूरा किया था। फाइनल में कड़ी टक्कर के बाद सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। उनके इस प्रदर्शन से जिला पुलिस में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *