समस्‍तीपुर

निर्दलीय प्रत्याशी चेतना झाम्ब के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी चेतना झाम्ब के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला समस्तीपुर अंचल की अधिकारी (सीओ) सलोनी करण के लिखित आवेदन पर दर्ज किया गया है। दर्ज एफआईआर के अनुसार, चेतना झाम्ब ने अपने समर्थकों के साथ बीते दो नवंबर की दोपहर नगर निगम क्षेत्र में बिना अनुमति के जुलूस/रैली निकाली थी। बिना अनुमति के जुलूस/रैली निकालने की सूचना की पहले जांच की गई। विधानसभा क्षेत्र के लिए बने एकल खिड़की के कोषांग प्रभारी ने बताया कि एकल खिड़की कोषांग से इसकी अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बाद प्रत्याशी के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *