बिहार

एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन के जन्मदिन पर 25 छात्रों को मिलेगी निशुल्क शिक्षा

Samastipur : एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन एसके मंडल के जन्मदिन के अवसर पर समूह की ओर से एक महत्वपूर्ण सामाजिक एवं शैक्षणिक पहल की घोषणा की गई। इस अवसर पर श्री मंडल ने घोषणा की कि समूह के अंतर्गत संचालित संस्थानों में अध्ययनरत कुल 25 विद्यार्थियों को “एसके मंडल छात्रवृत्ति योजना” के तहत पूर्ण रूप से निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

इस विशेष छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयनित छात्रों को ओटी असिस्टेंट, डीएमएलटी, तथा ड्रेसर जैसे प्रमुख चिकित्सा एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में निशुल्क प्रशिक्षण एवं शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यह योजना एसके मंडल ग्रुप के अंतर्गत संचालित समस्तीपुर स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस, विद्यापति इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, पूर्णिया स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस, पटना स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एवं कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन संस्थान में लागू होगी।

इस छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्णशिक्षा प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में इस योजना का दायरा बढ़ाया जाए ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ प्राप्त कर सकें। समूह के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने चेयरमैन एसके मंडल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके इस प्रेरणादायक एवं समाजोपयोगी कदम की सराहना की। यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *