हथियार के साथ युवक के वायरल वीडियो मामले में एफआईआर दर्ज
Samastipur : नगर थाना क्षेत्र के न्यू कालोनी धर्मपुर मोहल्ला में पिस्टल व कारतूस के साथ युवक के इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो मामले को संज्ञान लेते हुए नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव के फर्द बयान पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। बता दें कि यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने कहा था कि मामले की जांच का विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों की मानें वायरल वीडियो में पिस्टल व कारतूस के साथ जिस युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, वह पूर्व में भी नगर और मुफ्फसिल थाना में आर्म्स एक्ट, मारपीट सहित अन्य कई मामलों में आरोपित रह चुका है। हालांकि, ‘समाचार बिहार’ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आरोपित की पहचान धरमपुर मो. शाहिल ऊर्फ बौनी के रूप में बतायी गई है। नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने इसकी पुष्टि की है।

