समस्‍तीपुर

समस्तीपुर पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, पांच कारतूस बरामद

समस्तीपुर पुलिस (Samastipur Police) ने सोनबरसा चौक से दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पांच जिंदा कारतूस बरामद किया है और गिरोह से जुड़ाव की जांच जारी है।

Samastipur। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने सोनबरसा चौक के समीप बुधवार की रात गश्ती के दौरान दो हथियार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके पास से पांच जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश की पहचान मथुरापुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर घाट निवासी जाफर अहमद का पुत्र आजम तुला और अलाउद्दीन का पुत्र शहाबुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके से ही पकड़कर थाने ले आई।

 

हथियार तस्कर गिरोह से जुड़े होने और कारतूस की डिलीवरी की जांच कर रही पुलिस 

 

दोनों युवकों के हथियार तस्करी गिरोह (Arms Supplier gang) से जुड़े होने की जांच की जा रही है। शक है कि दोनों कारतूस की डिलीवरी (Arms delivery) के लिए निकले थे। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। वहीं, आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *