एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी राजा साह हुआ गिरफ्तार, रिलायंस लूट में था वांटेड
Samastipur :- बिहार एसटीएफ के साथ मिलकर मुफ्फसिल पुलिस ने कुख्यात व एक लाख रुपए का इनामी अपराधी वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत निवासी बजरंगी साह का पुत्र राजा कुमार उर्फ राजा साह को एसटीएफ को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को यह सफलता एसटीएफ की विशेष टीम, वैशाली और समस्तीपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली है। पुलिस ने उसे वैशाली जिला के देसरी थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।
राजा कुमार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित रिलायंस ज्वेलर्स लूट मामले में वांटेड था। उसके पास से एक मोबाइल और एक आधार कार्ड बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी कुख्यात कर्मवीर गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसके खिलाफ समस्तीपुर एवं वैशाली जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत कुल पांच मामले दर्ज हैं।

